गुजरात विधानसभा उप चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कपराडा सीट से 200 कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए
गांधीनगर। गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। यहां मोटापोंढा में करीब 200 कांग्रसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यह सब कपराडा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले हुआ है, जिसे विपक्षी दल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस में पहले भी टूट होती रही है। इसी साल कांग्रेस के 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी, जिसके चलते उसे राज्यसभा में भाजपा से मात खानी पड़ गई। अब उपचुनावों से पहले फिर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भाजपा में जा रहे हैं।

सत्ताधारी दल भाजपा ने दरअसल, बुधवार को शक्ति केन्द्र सम्मेलन आयोजित किया था। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। एक पदाधिकारी ने बताया कि, कपराडा विधानसभा उपचुनाव के मतदान की तारीख घोषित होने के साथ तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसी सीट से पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विजयी जीतू चौधरी इस्तीफा देकर राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आ गए थे।'' अब आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। पार्टी ने उनके समर्थन में प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है।

अब कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसियों में तहसील पंचायत सदस्य और पूर्व सरपंच भी शामिल हैं। इससे पहले भी कपराडा विधानसभा के कई कांग्रेसियों ने भाजपा ज्वॉइन की थी। जीतू चौधरी की बात की जाए तो साल 2013 में जीतू चौधरी को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाया गया था। उन्हें टक्कर देने वाले प्रकाश पटेल ने अब निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications