गुजरात में गरबा रुके नहीं, इसलिए बना दी PPE वाली ऐसी पोशाक, प्रधानमंत्री मोदी के चित्र छापे
गांधीनगर। गुजरात सरकार ने पिछले दिनों घोषणा कर दी थी कि, इस साल गरबे के कार्यक्रम नहीं होंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए दशहरे-मेलों पर भी प्रतिबंध रहेगा। साथ ही प्रसाद-भंडारे और विभिन्न तरह की नृत्य शालाएं भी आयोजित नहीं होने दी जाएंगे। लोग अपने घर पर ही दिवाली सेलिब्रेशन एवं देवी मूर्ति-स्थापना कर सकेंगे। ऐसे में गरबा-नृत्य आयोजित हो ही, इसके लिए गरबा प्रेमी तरह-तरह के उपाय सोच रहे हैं। यहां एक शख्स ने पीपीई किट की थीम पर प्लास्टिक के आवरण वाली खास पोशाक तैयार की है। जिसे नवरात्रि के सीजन में गरबे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस खास तरह की पोशाक के बारे में बताते हुए अहमदाबाद के एक गरबा नर्तक अनुज मोदिलायर ने कहा कि, "सरकार द्वारा गरबा पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अब पीपीई आधारित गरबा ड्रेस के जरिए, मैं कोरोना योद्धाओं जैसे डॉक्टरों, पुलिस, राजनेताओं आदि को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसलिए इन्हें इस ड्रेस पर चित्रित किया है। इस खास ड्रेस के जरिए गरबा करते वक्त कोरोना से बचा जा सकता है।"

वहीं, राज्य में प्लॉट मालिकों से लेकर गरबा आयोजन से जुड़े अन्य कारोबार को 150 करोड़ रुपए तक का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। गरबा न होने के चलते कई व्यापारी सामग्री न बिकने को लेकर चिंतित हैं। मालूम हो कि, नवरात्रि के दौरान अहमदाबाद के ज्यादातर पार्टी प्लॉटों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती थी। साथ ही साथ नवरात्रि में पार्टी प्लॉटों में दिवाली जैसा माहौल देखने को मिलता था, लेकिन इस बार पार्टी प्लॉटों में नवरात्रि पर गरबा की मंजूरी न मिलने से इसके साथ जुड़े कारोबार को करोड़ों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications