एकतरफा प्यार में अंधे फॉरेस्ट गार्ड ने प्रेग्नेंट महिला गार्ड और उसके पति समेत 3 का कत्ल किया

पोरबंदर। यहां 16 अगस्त को बरडा डुंगर के जंगलों से एक गर्भवती महिला गार्ड, उसके पति और एक श्रमिक का शव मिला था। तीन हत्याओं को लेकर पुलिस ने अब वारदात का खुलासा किया है। इस मामले में एक फॉरेस्ट गार्ड एल.डी. ओडेदरा को गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि, उसने साथी महिला गार्ड के एकतरफा प्यार में यह कदम उठाया।

फॉरेस्ट गार्ड का एकतरफा प्यार

फॉरेस्ट गार्ड का एकतरफा प्यार

पुलिस ने बताया कि, दो साल पहले आरोपी फॉरेस्ट गार्ड एलडी ओडेदरा की मुलाकात हेतलबेन से हुई थी। दोनों के बीच पहले अच्छी दोस्ती हो गई, लेकिन ओडेदरा शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। उसकी इस चाहत का पता चलने पर हेतलबेन ने उससे दूरी बना ली। तब से ही दोनों के बीच मन-मुटाव होने लगा। ओडेदरा ने हेतलबेन की हत्या करने का मन बना लिया था।

एक-एक कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया

एक-एक कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया

शनिवार को हेतलबेन पति कीर्तिभाई और श्रमिक भूराभाई के साथ अपनी निजी कार से कार्यस्थल बीट गोढ़ाणा के लिए ड्यूटी पर रवाना हुई थी। इसी बीच में मौका देखकर ओडेदरा ने एक-एक कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया और दूसरे ही दिन से हमेशा की तरह नौकरी भी करने लगा था। ताकि, किसी को भी उस पर शक न हो जाए। हालांकि हेतलबेन के पिता द्वारा अपनी शिकायत में उस पर शक जताया। इसी कारण पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब सारी हकीकत सामने आई।

हेतलबेन को 8 महीने का गर्भ था

हेतलबेन को 8 महीने का गर्भ था

जिन तीन की हत्या हुई, वो सभी सुरेंद्रनगर पाटडी तहसील के सडला गांव के निवासी थे। हेतलबेन 3 सालों से फॉरेस्ट की बीटगार्ड थीं और उनके पति सडला गांव में सरकारी टीचर थे। वहीं सहायक भूराभाई फॉरेस्ट का श्रमिक कर्मचारी था। वहीं, हेतलबेन को 8 महीने का गर्भ था और वह अगले कुछ दिनों में छुट्टी पर जाने वाली थीं। लेकिन एकतरफा प्यार में पागल ओडेदरा को उसके होने वाले बच्चे पर भी दया नहीं आई और कत्ल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+