गुजरात: सूरत के अस्पताल में लगी आग, 4 कोरोना मरीजों ने गंवाई जान
सूरत, अप्रैल 26: कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। अस्तालों में न तो मरीजों को बेड मिल रहा है न दवा और आक्सीजन। इस संकट के बीच सूरत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुजरात के सूरत शहर के आयुष अस्पताल में रविवार रात आग लगने के बाद कोरोनावायरस के चार मरीजों की मौत हो गई।

सूरत नगर निगम, गुजरात के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष नाइक ये जानकारी देते हुए बताया कि, "कल देर रात सूरत के आयुष अस्पताल में आग लग गई। सभी मरीजों को सूरत के एसएमआईएमईआर अस्पताल में सिफ्ट कर दिया गया और उनमें से चार की मौत हो गई।"जब आग लगी, तब अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर 10 कोरोना मरीजों मरीजों का इलाज चल रहा था। बता दें पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के पालघर के एक कोविड अस्पताल में 15 कोरोना रोगियों की मौत हो गई।
दिल्ली में सोमवार को 20 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए
बता दें बेंगलुरु में रविवार को जहां एक दिन 20 हजार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही। सोमवार को दिल्ली में कोरोना से 380 मरीजों की मौत हुई है। राजधानी 24 घंटे के अंदर कोरोना से हुई ये सबसे ज्यादा मौतें हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 20201 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद दिल्ली में कुल मामले बढ़कर 1047916 हो गए हैं। वहीं 24 घंटे में 380 मौतें हुई हैं, जिसके बाद दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 14628 पर पहुंच गया है। राजधानी में कोरोना से मृत्युदर 1.40 फीसदी है।
कर्नाटक की राजधानी में रविवार को 20 से अधिक कोरोना के नए पॉजिटिव मामले दर्ज हुए
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को 24 घंटे के अंदर 20 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। वहीं रविवार को पूरे कर्नाटक राज्य में कोरोना के 34,804 नए मामले दर्ज किए गए और कोरोना संक्रमण के चलते 143 लोगों की मौत हो गई। नए मामलों के साथ कर्नाटक में कोरोना के कुल मामले 13.39 लाख हो गए हैं जबकि इससे होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 14,426 हो गया है। प्रदेश में बढ़े कोरोना केसों को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्नाटक में अगले दो हफ्तों के लिए सख्त प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications