चीन और ऑस्ट्रेलिया से गुजरात लौटे 3 यात्री कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

गुजरात में विदेश से आए तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकार का दावा है कि हालात कंट्रोल में हैं और सभी की मॉनिटरिंग की जा रही।

Gujarat

चीन में कोरोना के नए वेरिएंट ने कहर मचा रखा है, जिसको देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। हाल ही में गुजरात में BF.7 वेरिएंट का पता चला था। अब वहां तीन विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनको तुरंत आइसोलेट कर उनके सैंपल को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही।

जानकारी के मुताबिक राजकोट शहर में ताइवान की एक महिला का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, वो अपने मंगेतर के साथ आई थीं,जो राजकोट के रहने वाले हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में काम करते हैं। वहीं चीन में काम करने वाला एक शख्स हाल ही में अपनी 2 साल की बेटी के साथ भावनगर लौटा, उन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक सभी मरीजों के सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए गांधीनगर की वायरोलॉजी लैब में भेज दिया गया है।

शादी करने आया था कपल
ताइवनी महिला अपने मंगेतर के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती है, लेकिन वो शादी करने गुजरात आए हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक महिला में कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद 20 दिसंबर को उनकी जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रहे। महिला ने एस्ट्राजेनेका की तीन डोज ली थी, इस वजह से उनकी हालत स्थिर है। वहीं पिता-पुत्री की भी हालत स्थिर है, ऐसे में घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात
मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि गुजरात में कोरोना के हालात कंट्रोल में हैं। राज्य में BF.7 का कोई सक्रिय मामला नहीं है, जो केस आया था उसकी रिकवरी हो चुकी है। बाकी तीन अन्य विदेशी नागरिक जो पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी मॉनिटरिंग की जा रही। उनके परिवार में सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+