गुजरात: नकाबपोशों ने अकाउंटेंट के इशारे पर कर्मचारी को मार-पीटकर 11 लाख लूटे, 5 गिरफ्तार
जामनगर. गुजरात में जामनगर के समर्पण चौक के पास सत्यम कॉलोनी रोड के अंडरब्रिज में दो दिन पहले तीन नकाबपोशों ने एक कंपनी के कर्मचारी से 11.14 लाख लूट लिए थे। कर्मचारी से उसका मोबाइल भी छीन लिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों की धरपकड़ की है। पुलिस ने खुलासा किया है कि, यह वारदात एकाउंटेंट के इशारे पर अंजाम दी गई थी। पैसे का कलेक्शन करने वाले कर्मचारी की रेकी भी की गई थी।

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों में से एक के बारे में बताया कि उसने ने अपने साले और रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे को टिप्स दी थीं। इनके पास से 5.20 लाख नकद, मोबाइल और कार बरामद हुई है। कुल मिलाकर, इस लूट में कंपनी के एकाउंटेंट की भूमिका अहम रही। कंपनी के कर्मचारी को मार-पीटकर उससे 11.14 लाख रुपए जब लूटे गए थे, तो उस घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिसके तहत पुलिस उन बदमाशों को पकड़ने में तब कामयाब हुई, जब उनमें लूट की राशि का बंटवारा हो रहा था।
पांचों आरोपियों की पहचान भाविन प्रदीप भाई हेड़ाव, चिराग सतीश चंद्र पंड्या, इरफान उर्फ बैटरी करीम भाई, शब्बीर उर्फ शबला उर्फ डमी हनीफ भाई और फारुख इब्राहिम सोढ़ा के रूप में हुई है। जिनमें से भाविन ही मास्टर-माइंड है।












Click it and Unblock the Notifications