10वां वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट स्थगित, मिले 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, स्कूल नहीं हुए बंद

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में कोरोनावायरस के पुराने और नए वैरिएंट ने कई जिलों में कोहराम मचा दिया है। बीते 24 घंटे में राज्यभर से कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। वहीं, नए कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुल केसों की संख्या 200 से अधिक हो गई। पिछले 24 घंटों में अकेले अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 1,637 मामले सामने आए। जिसमें ओमिक्रॉन के भी 50 नए सामने आए। अहमदाबाद समेत पूरे राज्य में कल कुल 3,350 नए मामले सामने आए।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट स्थगित हुआ

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट स्थगित हुआ

आज सरकार ने घोषणा की कि महामारी की वजह से आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट स्थगित किया जा रहा है। यह 10वां समिट था, जो इस साल जनवरी में 10 तारीख से शुरू होने जा रहा था। हालांकि, सरकार अभी स्कूलों पर निर्णय नहीं ले पाई है। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि, स्कूलों को बंद करने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और ना ही अधिकारियों के साथ कोई बैठक हुई है।

15 राज्य स्कूलबंदी कर चुके, गुजरात में नहीं हुई

15 राज्य स्कूलबंदी कर चुके, गुजरात में नहीं हुई

शिक्षा मंत्री का कहना है कि, इस मुद्दे पर भविष्य में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसकी जानकारी ऑफिशियल तरीके से स्कूलों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, अभी स्कूलों में ऑनलाइन एजुकेशन के साथ ऑफलाइन एजुकेशन भी चालू है, किसी भी छात्र को जबरन स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।
मालूम हो कि, अब तक 15 राज्य स्कूलबंदी कर चुके हैं।

80% मामलों में संक्रमित टीका लेने वाले

80% मामलों में संक्रमित टीका लेने वाले

सरकार ने एक चौंकाने वाला दावा भी किया है। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि, गुजरात के 80 फीसदी केस में, वे लोग संक्रमित मिले, जिन्हें कोरोना वैक्सीन लगाया गया था। फिलहाल, राज्य में इन मामलों की स्थिति 23 मार्च, 2021 के समान है। और वर्तमान में राज्य में 50% मामले डेल्टा और 50% ओमिक्रॉन वेरिएंट के मिल रहे हैं। सरकार का कहना है कि, पूरे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 10994 है।

सबसे ज्यादा 93 मामले अहमदाबाद में

सबसे ज्यादा 93 मामले अहमदाबाद में

राज्य में अब ओमिक्रॉन के केसों की कुल संख्या 204 हो गई है। जिसमें से सबसे ज्यादा 93 मामले अहमदाबाद में सामने आए हैं। अहमदाबाद के बाद दूसरे स्थान सूरत है। सूरत में कल कुल 690 मामले सामने आए। वडोदरा में 150 और राजकोट में 141 मामले दर्ज हुए। अमरेली में कोरोना से 1 की मौत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+