घर बैठे OTP के जरिए मोबाइल नंबर को आधार से कर सकते हैं वेरिफाई, जानिए प्रक्रिया
नई दिल्लीः सरकार ने सिम कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। अभी तक नंबर को लिंक कराने के लिए आपको एनरॉलमेंट सेंटर जाना पड़ता था लेकिन अब आप घर बैठे ही आधार को अपने नंबर से लिंक करा सकते हैं। आधार को अपने मोबाइल नंबर से लिंक कराने के लिए आपको रकार वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की सुविधा दी गई है।

कहा जा रहा है कि सरकार मोबाइल कंपनियों को निर्देश जारी करने वाली है जिसके मुताबिक री-वेरिफिकेशन मोबाइल यूजर के घर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसका फायदा मुख्य रूप से रिष्ठ नागरिकों, बीमार व्यक्तियों और दिव्यांगों को मिलेगा।
बताया जा रहा है कि मोबाइल कंपनियों को आदेश दिया गया है कि वह ऑनलाइन वेरिफिकेशन की पूरी सुविधा तैयार करे। ऐसा होने पर यूजर्स को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
ये सुविधा होने पर मोबाइल ग्राहकों के लिए आधार ओटीपी मिल जाएगा, जिससे आसानी से मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगी। इसके लिए हो सकता है कि कंपनियां एसएमएस या आईवीआरएस या उनके मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करे।
बताया जा रहा है कि देश में 50 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर पहले आधार से रजिस्टर्ड हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications