UP: अस्पताल से अकेले घर जा रही थी महिला, चाकू की नोंक पर शोहदे ने कर दिया यह काम, पुलिस कर रही तलाश
गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र एक महिला के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र से अस्पताल से अकेले घर जा रही महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। महिला अस्पताल से घर जा रही थी। रास्ते में चाकू की नोंक पर एक युवक ने रेप करने की कोशिश की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल के डोमवाढाला के पास एक महिला अस्पताल से पैदल घर जा रही थी। खोराबार की रहने वाली महिला प्राइवेट अस्पताल में खाना बनाने का काम करती है। तभी डोमवाढाला के पास एक युवक पीछे से आया और उसे चाकू की नोंक पर खेत में ले जाकर रेप की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सिर्फ छेड़खानी का केस दर्ज किया है।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। रेप का मामला सामने नहीं आया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया है। जिले के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications