गोरखपुर: साइड न देने पर बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक को गोली से उड़ाया

Gorakhpur news, गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में बोलेरो को साइड न देने की सजा युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बीती रात बोलेरो सवार बदमाशों ने दवा लेने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

चिलुआताल इलाके से फत्तेपुर डिहवा मोड़ पर शनिवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने आकाश चौहान (18) नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह दोस्त के साथ बाइक से मेडिकल कॉलेज दवा लेने जा रहा था। गोरखनाथ थाना क्षेत्र से राजेंद्र नगर पश्चिमी चित्रगुप्तनगर कॉलोनी के रहने वाले काशीनाथ चौहान का 18 साल का बेटा आकाश चौहान लक्ष्मीपुर निवासी दोस्त अंगद के साथ शाम को घर से निकला था। बाइक से दोनों स्पोर्ट्स कॉलेज होते हुए मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। बाइक आकाश चला रहा था।

कमर के पास मारी दो गोली

कमर के पास मारी दो गोली

रास्ते में बोलेरो सवारों ने उसे ओवरटेक करना चाहा, तो आकाश ने बाइक की स्पीड और तेज कर आगे निकल गया। काफी देर तक ओवरटेक करने को लेकर उसकी बोलेरो सवारों से रस्साकशी चलती रही। फत्तेपुर डिहवा मोड़ पर बोलेरो सवारों ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जवाब में आकाश ने भी गाली दी, तो बोलेरो सवार नीचे उतरे। उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर आकाश के कमर के पास दो गोली मार दी। आकाश जमीन पर गिर कर तड़पने लगा।

गोली लगते ही दोस्त हुआ फरार

गोली लगते ही दोस्त हुआ फरार

आकाश को गोली लगते ही घबराहट में उसका दोस्त अंगद भी वहां से फरार हो गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। काफी देर तक जब आकाश घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने फोन रिसीव कर उसका एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन आकाश को आनन-फानन मेडिकल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। देर रात आकाश ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों से इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आकाश के दोस्त अंगद से भी शक के आधार पर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+