कुशीनगर: शादीशुदा प्रेमिका का युवक ने रेता गला,खुद की काटी गर्दन
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बेलवा गांव में युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।उसने उसका गला रेत कर मारने की कोशिश की।हमले के बाद से युवक ने खुद को भी मारने की कोशिश करते हुए अपना गला
कुशीनगर,12सितंबर: कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बेलवा गांव में युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।उसने उसका गला रेत कर मारने की कोशिश की।हमले के बाद से युवक ने खुद को भी मारने की कोशिश करते हुए अपना गला काट लिया।परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा।जहां दोनों का उपचार चल रहा है।गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव की मरजीना (24) पत्नी सबरे आलम रविवार की दोपहर अपने घर में थी। तभी उसके बगल में रहने वाला जुमराती (23) पुत्र मुस्तफा उर्फ बवाली अचानक घर में घुस गया। उसने महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग पहुंच पाते, इसके पहले जुमराती ने अपनी गरदन को रेतना शुरू कर दिया।
लोगों ने किसी तरह से जुमराती को रोककर इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि वर्ष 2016 में मरजीना का शबरे आलम से निकाह हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद शबरे आलम विदेश कमाने चला गया। उसके घर पर मौजूद न रहने की वजह से जुमरानी उसके करीब आने की कोशिश करने लगा। इसकी जानकारी होने पर शबरे आलम घर लौट आया। इससे जुमराती काफी नाराज चल रहा था। घायल महिला की तीन साल की एक बेटी है। घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था।
सीओ खड्डा संदीप वर्मा ने बताया कि परिजन और गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications