World Heart Day: ' दिल ' को ऐसे रखें स्वस्थ, डॉक्टर की ये बातें बदल देंगी जिंदगी
Gorakhpur News: फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गोरखपुर द्वारा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर फातिमा हॉस्पिटल के ओपीडी क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "Don't Miss a Beat" रही, जिसका उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के प्रति समय पर जागरूकता, रोकथाम और देखभाल के महत्व को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और प्रार्थना गीत से हुई। बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हृदय स्वास्थ्य पर एक प्रभावी पीपीटी प्रस्तुति दी, जिसमें रोकथाम के उपायों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को बताया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति (स्किट) ने अस्वास्थ्यकर आदतों के खतरों और समय पर इलाज की आवश्यकता को सरल और रोचक ढंग से प्रदर्शित किया।

उन्होंने विशेष रूप से तनाव प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनावश्यक तनाव और मानसिक दबाव हृदय के लिए घातक हो सकता है। इसके लिए ध्यान, प्रार्थना और परिवार के साथ समय बिताना बेहद ज़रूरी है।
डॉ. लोकेश ने धूम्रपान और मद्यपान जैसी बुरी आदतों से बचने की अपील की और कहा कि ये हृदय रोगों के सबसे बड़े कारणों में से एक हैं। उन्होंने उपस्थित सभी को यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया कि वे स्वयं हृदय को स्वस्थ रखने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
इस कार्यक्रम में अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षक, समस्त विभागाध्यक्ष, डॉक्टर्स , स्टाफ, मरीज बन्धु एवं उनके साथी आदि उपस्थित रहें।
1995 में स्थापित, फातिमा हॉस्पिटल की सेवाएं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS), पूर्वोत्तर रेलवे, एच.ए.एल., एन.टी.पी.सी., भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), गोरखपुर एवं मा. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, उत्तर प्रदेश आदि से इम्पैनल्ड हैं। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ब्लड बैंक, फार्मेसी एवं एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications