World Day Child Labour: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर होगी यह खास पहल, सहायक श्रम आयुक्त ने दिए यह निर्देश
World Day Against Child Labour Latest News Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून का मनाया जाता है। गुरुवार को भी इस अवसर पर गोरखपुर श्रम भवन पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सहायक श्रम आयुक्त स्कंद कुमार गोरखपुर से खास बातचीत की।
इसलिए मनाया जाता है यह दिवस?
सहायक श्रम आयुक्त स्कंद कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्व बाल श्रम निषेध दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि दुनिया भर में बच्चों से कराए जाने वाले श्रम (बाल श्रम) को समाप्त करने के लिए जागरूकता फैलाई जाए और इसे रोकने के लिए सकारात्मक प्रयास लगातार किए जाये।

उप श्रम आयुक्त ने बताया कि 12 जून से 17 जून तक विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत रैलियां निकलेंगी। हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा अधिनियम के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे।
बाल श्रम को रोकने के लिए चल रही कई योजनाएं
सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि बाल श्रम को रोकने के लिए कई योजनाएं जैसे राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना ,पेंसिल पोर्टल, समग्र शिक्षा अभियान, मिड-डे मील योजना चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications