Child Labour News:बाल श्रम कुप्रथा को खत्म करने के लिए सरकार कर रही यह खास पहल,जानिए क्या कहा उपश्रमायुक्त ने?
World Day Against Child Labour 2025 Latest News Gorakhpur: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर उपश्रमायुक्त गोरखपुर क्षेत्र शक्ति सेन मौर्य ने वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बाल श्रम को रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे सार्थक प्रयासों से अवगत कराया। इसके साथ ही लोगों से भी खास अपील की है।
कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
उपश्रमायुक्त गोरखपुर क्षेत्र शक्ति सेन मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस दिवस के अवसर पर 12 जून से 17 जून तक आमजन को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में आज श्रम भवन ने बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर आमजन से खास अपील की। बाल श्रम जैसी कुप्रथा को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में तमाम स्वयं सेवी संस्थान , स्काउट गाइड सहित अन्य संस्थानों ने हिस्सा लिया।

उपश्रमायुक्त ने बताया कि इसी तरह के कई कार्यक्रम महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर,संतकबीरनगर सहित कई जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि बाल श्रम को जड़ से खत्म किया जा सके, लोगों को जागरूक किया जा सके।
बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा सके
उपश्रमायुक्त ने बताया कि लोगों को जागरूक कर छोटे बच्चों के भविष्य को बचाया जा सकता है। बच्चों को काम की जगह शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। सर्व शिक्षा अभियान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही कई विभागों का सहयोग मिल रहा है।
सरकार चला रही कई योजनाएं
उपश्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने बताया कि बाल श्रम को रोकने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसमें अटल आवासीय योजना, बाल श्रमिक विद्या योजना सहित कई अन्य हैं।
आर्थिक अभाव में कोई बच्चा श्रम की तरफ ना जाए
उपश्रमायुक्त ने कहा कि सरकार बच्चों को आर्थिक सहयोग देने के लिए छात्रवृति योजना भी चला रही है। हमारा उद्देश्य यह है कि किसी श्रमिक का बच्चा श्रम की ओर न जाए।
लोगों से की अपील
उपश्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बाल श्रमिक नहीं रखना चाहिए, बल्कि उसे शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना चाहिए। समाज के सहयोग से ही इस कुप्रथा को खत्म किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications