Gorakhpur News: पति की गंभीर बिमारी से मौत के बाद पत्नी और मासूम पर घरवालों का जुल्म,किया बेघर

गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के बरवार की रहने वाली महिला व उसके एक साल के मासूम को सास,ससुर ने घर से बाहर निकाल दिया। महिला के पति की मौत हो चुकी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के बरवार की रहने वाली महिला व उसके एक साल के मासूम को सास,ससुर ने घर से बाहर निकाल दिया। महिला के पति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर,सास व देवर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

gkp

जानकारी के मुताबिक, नंदनी दूबे की शादी दो साल पूर्व बरवार खुर्द के अभय नाथ दूबे के पुत्र अनुपम दूबे के साथ हुई थी। अगस्त,2022 में पति की मृत्यु हो गयी। महिला ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि पति को गंभीर बिमारी होने के बाद भी उनकी शादी मुझसे कर दी गयी और दहेज के लिए बार-बार मेरा उत्पीड़न किया जाता रहा। अब सास-ससुर व देवर ने मुझे घर से निकाल दिया है। थानाध्यक्ष गीडा ने कहा कि महिला की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। सही तथ्य सामने आते ही कार्रवाई की जाएगी।

गीडा थाने के एक अन्य मामले में पिपरौली के रहने वाले आलमगीर ने एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड पर फर्जी तरीकें से 56 हजार रुपए निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Gorakhpur : एक बेटी पायलेट तो दूसरी बनना चाहती थी सांइटिस्ट, पिता के साथ लगाया मौत को गले, रुला देगी ये कहानी
थानाक्षेत्र के हेमधामपुर की रहने वाली महिला का गला रेत कर फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस उसके करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भगवानी देवी अपनी बेटी फूला के साथ खेत में बकरी चराने गई थीं। उसी दौरान गांव के राकेश सिंह ने उनका गला रेतकर हत्या कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+