गोरखपुर में वन्यजीव कमांड सेंटर स्थापित,अब शीघ्र होगा रेस्क्यू

गोरखपुर में वन विभाग ने वन्यजीव के रेस्क्यू के लिए कमांड सेंटर स्थापित किया है। अब जानवरों का रेस्क्यू जल्द किया जा सकेगा। अब देर रात आने वाले मामलों में तत्काल एक्शन लिया जा सकेगा।

wildlife command center in gorakhpur

गोरखपुर में वन्यजीव कमांड सेंटर की स्थापना हो चुकी है।अब आबादी के बीच जाने वाले जानवरों का जल्द से जल्द रेस्क्यू किया जा सकेगा। डीएफओ विकास यादव की पहल पर इस कमांड सेंटर की शुरुआत हुई है।

डीएफओ विकास यादव ने बताया कि असल में जंगल में बढ़ते मानव हस्तक्षेप, भोजन के लिए जानवरों एवं पानी की तलाश में आदतन तेंदुआ समेत अन्य जंगली जानवर आबादी के बीच आ रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं सामने आई, जिसमें कई स्थानों पर तेंदुआ और दूसरे जानवर लोगों ने मार डाले थे। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी वन विभाग के अधिकारियों को कदम उठाने के निर्देश दिए थे। महराजगंज,गोरखपुर,देवरिया व कुशीनगर के आसपास के क्षेत्रों में कई बार जानवर आबादी में आ जाते हैं जिससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इसका समाधान जल्द हो सकेगा।

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल-
कमाण्ड सेंटर पर प्रभारी के रूप में वन रक्षक महेश कुमार साहनी को तैनात किया गया है। इसके अलावा कमाण्ड सेंटर के लिए मोबाइल नम्बर 7839435312 जारी किया गया है। 24 घंटे इस नंबर पर सेवा उपलब्ध रहेगी।

डीएफओं विकास यादव ने बताया कि हर दिन 15 से 20 कॉल रेस्क्यू या अन्य जानकारी लेने के लिए आ जाती है। मामले का संज्ञान लेकर त्वरित समस्या का समाधान किया जाता है हमारी प्राथमिकता यही रहती है कि आबादी के बीच यदि कोई जानवर है तो आबादी के लोगों व जानवर दोनों को सुरक्षित रखते हुए रेस्क्यू किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+