UP: दो मई को थी बेटी की शादी, उससे पहले ही पत्नी ने पति को दी यह दर्दनाक मौत
Gorakhpur के बांसगांव के महिलवार गांव में पहली पत्नी की बेटी की शादी से नाराज दूसरी पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। दो मई को बेटी की शादी थी।

Gorakhpur News: गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो पति- पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली है। यहां पत्नी ने ही हंसिया से पति का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। संपत्ति विवाद में पत्नी ने ऐसा किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के महिलवार गांव के रहने वाले रमेश मौर्या की दो शादी हुई है। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने चौदह साल पहले रीता से शादी की थी। पहली पत्नी से तीन बच्चे थे और दूसरी शादी से एक । पहली पत्नी की लड़की का विवाह दो मई को था। रमेश इसी की तैयारी में लगा था। वह बाहर रहकर पेँट पॉलिश का काम करता था। लेकिन शादी की तैयारियों के लिए वह फरवरी में ही घर आ गया था। इस शादी में दान- दहेज को लेकर पत्नी रीता आए दिन विवाद कर रही थी।
बुधवार रात संपत्ति को लेकर ही दोनों में बहस शुुरु हुई और विवाद बढ़ गया। इसी बीच पत्नी रीता हंसिया लेकर आ गयी और पति के गले पर तीन बार वार किया। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया ।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। रीता दूसरी पत्नी के बेटी की शादी से काफी नाराज थी। इसी विवाद में उसने अपने पति की हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications