Gorakhpur News: जब मुस्लिम युवा ने सुनाया 'सिया राम जय राम', VIDEO में देखें सीएम योगी का रिएक्शन

CM Yogi News Uttar Pradesh: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर दौरे पर थे। उन्होंने दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इसका आयोजन बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया गया था।

जब सीएम योगी ने मुस्लिम दिव्यांग को दी यह सहमति अपनी कट्टर हिन्दू छवि के लिए जाने जाने वाले उत्तर प्रदेश सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर के गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शनिवार को बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। सब लोग उस समय हैरान रह गये जब सीएम योगी ने एक मुस्लिम दिव्यांग की पीठ थपथपाई। दरअसल, सूबे के मुखिया दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह यहां आए प्रतिभाशाली दिव्यांगजनों से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच एक मुस्लिम दिव्यांग ने उनसे गीत सुनाने का आग्रह किया। सीएम ने भी मुस्कुराते हुए उसे अपनी सहमति दे दी।

cm yogi

थपथपाई उसकी पीठ सीएम योगी की सहमति मिलते ही मुस्लिम दिव्यांग ने गुरुर ब्रम्हा, गुरुर विष्णु सुनाया। इसके बाद उसने सिया राम,जय राम सुनाया। यह सुनते ही सीएम योगी प्रसन्न हो गए और मुस्कुराते हुए दिव्यांग की पीठ थपथपाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों के उत्पादों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इनके द्वारा स्टालों का निरीक्षण किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+