Vivah Muhurat 2023: इस साल इन शुभ मुहूर्तों में करें विवाह, मंगलमय होगा जीवन
विवाह के लिए मई माह से शुभ मुहूर्त हैं जो 2 मई से लेकर 28 जून तक हैं। इसके साथ ही शुभी मुहूर्त की तिथियों को आप यहां देख सकते हैं।

Vivah Muhurt News Gorakhpur: हिन्दू विवाह में शुभ मुहूर्त का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गये विवाह जीवन में मंगलदायी होते हैं। हिन्दू परंपरा में मुहूर्त को शुरु से ही विशेष महत्व दिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल में कुल चार ऐसे मुहूर्त होते हैं जिनमें मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसमें आखा तीज, देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी व भड़मी नवमी शामिल हैं। मई माह में शुभ मुहूर्त के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है जो जून तक रहेगी।
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के मुताबिक, खरमास के दौरान गुरु की राशि में सूर्य होने से मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। खरमास 15 मार्च से 14 अप्रैल तक था। 2 अप्रैल को गुरु मीन राशि में अस्त हो गया है। यह 29 अप्रैल तक इसी दशा में रहेगा। ऐसे में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
मई से शुभ मुहूर्तों की शुरुआत हो रही है। मई माह के शुभ मुहूर्त 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 17, 20, 21, 22, 26, 27, 28, 29, 30, 31 एंव जून माह के शुभ मुहूर्त 1, 3, 4, 5, 7, 11, 12, 13, 16, 17, 22, 23, 25, 26, 27, 28 हैं। इन तिथियों पर विवाह मंगलदायी रहेगा। इसके बाद 23 नवंबर से शुभ मुहूर्तां की शुरुआत होगी।












Click it and Unblock the Notifications