DDU News Gorakhpur: कुलपति ने छात्रों से मिल जानी उनकी समस्याएं, प्रोफेसर शांतनु को दी यह नई जिम्मेदारी
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास तथा संत कबीर छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की समस्या जानी और त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। कुलपति ने बुधवार को विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव भौतिकी विभाग के आचार्य प्रो. शांतनु रस्तोगी को नियुक्त किया है।
महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास का निरीक्षण के दौरान कुलपति ने विद्यार्थियों से चर्चा कर छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। छात्रावास के सभी भवनों जा कर उन्होंने छात्राओं से साफ सफाई, पेयजल के व्यवस्था तथा मेस की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, प्रो सुनीता मुर्मू, डॉ मीतू सिंह, डॉ सोनल सिंह, डॉ कल्पना दिवाकर, अभियंता शशांक श्रीनेत मौजूद रहे। इसके पश्चात कुलपति संत कबीर छात्रावास पहुंची तथा निरीक्षण किया। कुलपति ने विद्यार्थियों से मुलाकात की तथा उनसे मेस संचालन, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई की चर्चा की तथा उनका पक्ष जाना। कुलपति ने अभियंता को दो दिन के अंदर दोनों छात्रावासों में पेयजल की व्यवस्था को ठीक करने का आदेश दिया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. उमेश यादव, प्रो. अनिल यादव, अभियंता तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
डीडीयूजीयू के नए कुलसचिव बने प्रो. शांतनु रस्तोगी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव भौतिकी विभाग के आचार्य प्रो. शांतनु रस्तोगी को नियुक्त किया है। तत्कालीन कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद के स्थानांतरण के बाद अब तक कुलसचिव की जिम्मेदारी प्रो. अजय सिंह के पास थी।
लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी प्रो. शांतनु रस्तोगी लगभग 30 वर्ष से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। जर्मनी की प्रसिद्ध अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट फेलोशिप से सम्मानित प्रो. रस्तोगी एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट रहें हैं। प्रो. रस्तोगी भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष और विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष समेत विश्वविद्यालय के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
बुधवार को विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के रूप में प्रो. शांतनु रस्तोगी ने कार्यभार ग्रहण किया। कुलसचिव बनाए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications