कैरियर बनाने का मिलेगा सुनहरा मौका,गोरखपुरवासियों को जल्द मिलेगा वेटनरी कॉलेज
गोरखपुर में वेटनरी कॉलेज खुलने की कवायद तेज हो गई है। कॉलेज खुलने से जहां एक तरफ बेजुबानों का इलाज हो सकेगा वही वेटनरी में कैरियर बनाने वाले युवाओं को एक शानदार अवसर उपलब्ध होगा।

वेटनरी में कैरियर बनाने वाले युवाओं को जल्द ही गोरखपुर में वेटनरी कॉलेज की सौगात मिलेगी। सरकार ने इसके निर्माण से पहले की प्रक्रिया शुरु कर दी है। पुराने खाद कारखाने की 48 एकड़ जमीन पर स्थापित होगा कॉलेज, चार साल बाद प्रदेश के पांचवें वेटनरी कॉलेज की स्थापना के लिए पूरी हुई जमीन की तलाश।पुराने खाद कारखाने की 48 एकड़ जमीन पर स्थापित होगा कॉलेज, चार साल बाद प्रदेश के पांचवें वेटनरी कॉलेज की स्थापना के लिए पूरी हुई जमीन की तलाश। इसमें न सिर्फ इलाज होगा, बल्कि वेटनरी की पढ़ाई और रिसर्च वर्क को भी बढ़वा मिलेगा। उत्तर प्रदेश की नहीं बल्कि बिहार,नेपाल के छात्रों को भी पढ़ाई की बेहतहर सुविधा मिलेगी।
कैरियर की अपार संभावनाएं
भारत एक ऐसा देश है जहां विश्व में सबसे ज्यादा पशु-पक्षी पाए जाते है। इन पशु-पक्षिओं में पालतु और जंगली दोनों प्रकार के होते है। इतनी भारी संख्या में पशु होने के बावजूद पशु चिकित्सक यानि वेटरनरी डॉक्टर की काफी कमी है। समय के साथ मौसम और जलवायु में आए बदलाव के कारण पशु-पक्षी भी जानलेवा बिमारी का शिकार होते है, लेकिन उनके इलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टर ढूंढे से भी नही मिलते है। अगर आप भी पशु-पक्षियों से प्यार करते है और इन बेजुवानों के दर्द को दूर करना चाहते है तो आपके लिए वेटरनरी डॉक्टर का प्रोफेशन बेहतरीन साबित हो सकता है। युवाओं के लिए वेटनरी में एक बेहतर कैरियर बनाने की अपार संभावनाएं हैँ।
सीएम ने दिए थे निर्देश
दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने 20 जून को अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए वेटनरी कॉलेज के लिए जल्द जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया था। जिसे पूरा कर लिया गया है।
होंगे शोध कार्य
कालेज के निर्माण से पूर्वांचल के पशुपालकों को काफी सुविधाएं मिलेगी। कालेज में शोध कार्य के लिए पशुपालन होगा। इसलिए चारागाह, डेरी फार्म, बकरी व भेड़ फार्म एवं पोल्ट्री फार्म भी बनाए जाएंगे। डेयरी प्रोडक्ट बनाने के लिए प्रसंस्करण केंद्र निर्मित होगा।
अगर आप भी एक वेटरनरी डॉक्टर बनकर अपना भविष्य संवारना चाहते है तो आप इसमें डिग्री और डिप्लोमा कोर्स कर सकते है। इस फिल्ड में कोई भी कोर्स करने के लिए योग्यता के रूप में अभ्यर्थी का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों से न्यनतम 50 प्रतिशत अंको से पास होना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications