भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव पर मुकदमा दर्ज करने की मांग,जानिए पूरा मामला
भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव पर गोरखपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। खेसारी लाल फिल्म शूटिंग के दौरान शिव मंदिर के गेट पर जुता मारते नजर आ रहे हैं।
Gorakhpur News: भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव पर गोरखपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। खेसारी लाल फिल्म शूटिंग के दौरान शिव मंदिर के गेट पर जुता मारते नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव के ऊपर गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के रहने वाले वेद प्रकाश पाठक ने सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मुकदमा करने की मांग की है। खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पिपराइच स्थित मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जुता पहने लात मार रहे हैं। धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए इन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी है।
जानकारी के मुताबिक, सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए वेद प्रकाश पाठक ने आरोप लगाया है कि खेसारी लाल यादव ने फिल्म शूटिंग के दौरान धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने हिंदू धर्म मानने वालों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने खेसारी लाल यादव सहित अन्य कई लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
वेद प्रकाश पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पिपराइच स्थित मोटेश्वर नाथ मंदिर के गेट पर लात मारते नजर आ रहे है। वह गेट को पैर से धक्का मारकर खोल रहे हैं जो आस्था के केंद्र इस मंदिर का अपमान हैं। हिंदू धर्म मानने वालों का भी अपमान है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications