Vande Bharat Train: गोरखपुर से लखनऊ होकर प्रयागराज पहुंचेगी वंदे भारत, रेलवे ने लिया यह बड़ा निर्णय
Vande Bharat Train News Gorakhpur: भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। काफी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए रेलवे ने गोरखपु से लखनऊ चलायी जा रही वंदेभारत ट्रेन का विस्तार प्रयागराज के लिए कर दिया है।
रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से रायबरेली के रास्ते प्रयागराज तक के विस्तार को मंजूरी देने के बाद रेल प्रशासन ट्रेन की समय सारिणी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इसी माह ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से नई दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी और पटना तक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ और गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत को ही लखनऊ से प्रयागराज के बीच विस्तार देने का निर्णय लिया है। वंदेभारत ट्रेन गोरखपुर अयोध्या होकर लखनऊ के रास्ते प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ से रायबरेली के रास्ते प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन का नया स्टॉपेज रायबरेली स्टेशन होगा। अभी लखनऊ तक चलने वाली ट्रेन बस्ती और अयोध्या स्टेशन पर रुकती है।

गोरखपुर से लखनऊ जाने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लखनऊ से प्रयागराज के लिए वंदेभारत 10.35 बजे रवाना होगी और रायबरेली होते हुए 1.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से दोपहर 3.15 बजे रवाना होकर शाम 6.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहां से 6.30 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications