Vande Bharat Train: जानिए सप्ताह में कितने दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन, क्या रहेगा किराया, बुकिंग हुई शुरु
Vande Bharat Train Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को गोरखपुर आगमन हो रहा है। इस दौरान वह पूर्वांचलवासियों को सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत की सौगात देंगे। पीएम कल इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 9 जुलाई से यह ट्रेन यात्रियों के लिए नियमित सेवा देगी। टिकट की बुकिंग आज से शुरु हो गयी है। आइए जानते हैं कि यह ट्रेन सप्ताह में कितने दिन चलेगी, किन स्टेटशनों पर यात्रियों को कितना किराया देना होगा।
सप्ताह में इतने दिन चलेगी वंदे भारत वंदे भारत ट्रेन का रूट फाइनल हो चुका है। यह गोरखपुर से लखनऊ तक सप्ताह में छह दिन रविवार से शुक्रवार तक चलाई जाएगी।

इन रूटों पर चलेगी वंदे भारत वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से बस्ती, अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। शाम को इसी रूट से वापस लौटेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6:05 पर रवाना होकर 8:15 पर अयोध्या और 10:15 पर लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से शाम 5:15 पर रवाना होकर रात 9:13 पर अयोध्या और रात 11:25 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
यह रहेगा किराया यात्रियों को इस ट्रेन में चेयर कार में यात्रा करने के लिए गोरखपुर से बस्ती के लिए 390 रुपए,अयोध्या के लिए 504 व लखनऊ के लिए 724 रुपए किराया देना होगा। जबकि एग्जीक्यूटिव कार में बस्ती के लिए 774, अयोध्या के लिए 1022 रुपए व लखनऊ के लिए 1470 रुपए देने होंंगे।
आज से शुरु हुई बुकिंग रेलवे बोर्ड सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) के सहयोग से बुधवार की रात 12 बजे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) के सिस्टम में वंदे भारत ट्रेन को फीड कर दिया। उसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। जानकारों का कहना है कि आज से रेलवे के आरक्षण काउंटरों व आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर वंदे भारत के टिकट बिकने शुरू हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications