UP: सीएम सिटी गोरखपुर में उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को गोरखपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Gorakhpur News: उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने रविवार को गोरखपुर में सीएम योगआा आदित्यनाथ से मुलाकात की। सर्वप्रथम उन्होंने गुुरु गोरक्षनाथ के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। त्रिवेंद्र सिंह रावत को गोरखपुर के बांसगांव सहित पांच लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोरखपुर में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाए। जनता की कल्याणकारी योजनाओं का जनता को अधिक से अधिक लाभ मिले इसका प्रयास करें।
GorakhpuR: तंत्र- मंत्र करने वाली महिला की मौके पर ही हो गयी थी मौत, अब दूसरी महिला ने तोड़ा दम
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा क्षेत्रों में सांसदों के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके साथ ही सरकार की योजनाएं कितना धरातल पर हैं यह भी परखेंगे। सांसदों के कार्यकाल का फिडबैक भी लेंगे। इसके बाद इसकी रिपोर्ट केंद्रीय कार्यकारिणी को भेजेंगे।












Click it and Unblock the Notifications