UP Lok Sabha Chunav Result: गोरखपुर में फिर से खिला कमल, दोबारा सांसद बने रवि किशन शुक्ला

Ravi Kishan Shukla News Gorakhpur: देश की हॉट सीटों में से एक गोरखपुर लोकसभा सीट का परिणाम आ चुका है। यहां एक बार फिर गोरक्षपीठ में लोगों की आस्था देखने को मिली है। इस सीट से बीजेपी ने जहां दोबारा सांसद रवि किशन को अपना प्रत्याशी बनाया था, वहीं इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी काजल निषाद चुनाव मैदान में थी। इसी सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच बार सांसद रहे हैं।

गोरखपुर की जनता से विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए रवि किशन को दोबारा यहां का सांसद बनाया है। सांसद रवि किशन को 585834 कुल वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 482308 वोट मिले। सांसद रवि किशन ने काजल निषाद को 103526 मतों हराया दिया है।

ravi kishan

सांसद रवि किशन सुबह से ही बढ़त बनाए हुए थे। सुबह 10 बजे तक वोटों की गिनती में 38488 मतों के साथ रवि किशन पहले पायदान पर आ गए थे। वहीं सपा प्रत्याशी काजल निषाद 29560 वोट मिले थे। दोपहर 12 बजे तक रवि किशन और काजल निषाद के बीच वोटों का अंतर 29599 था। दो बजे तक 342176 वोट रवि किशन को और 298806 वोट काजल निषाद को मिले थे। धीरे- धीरे रवि किशन जीत की ओर बढ़ते गए और अंत में दोबारा यहां के सांसद बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+