Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav: गोरखपुर की जनता ने मतदान के दिन बताया किस मुद्दे पर दिया वोट
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान शनिवार सुबह से चल रहा है। सुबह मौसम सुहाना रहा लेकिन जैसे-जैसे दोपहर होती जा रही है उमस बढ़ती जा रही है। वन इंडिया हिंदी टीम ने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में स्थित कुछ मतदान केंद्रों पर लोगों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने जिन मुद्दों पर मतदान किया उसके बारे में बताया।
भटहट के रहने वाले जयहिन्द मोदनवाल ने बताया कि मोदी सरकार ने अच्छा काम किया है। योगी जी मुख्यमंत्री हैं। हमारे क्षेत्र में इन्होंने ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। हम विकास के मुद्दे पर ही वोट कर रहे हैं।
शिव विश्वकर्मा कहते हैं कि हमारे शहर के योगी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने गोरखपुर में जो विकास कार्य किया है वो इससे पहले कभी नहीं हुआ। आज यहां सड़कों का जाल बिछा है। जगह जगह ओवरब्रिज बन रहे हैं। रोजगार का सृजन हुआ है। उद्योगों का विकास हआ है। हम विकास के मुद्दे पर ही मतदान कर रहे हैं।

अमित कहते हैं कि पहले हमें समय से बिजली नहीं मिलती थी।रहने को आवास नहीं था। शौचालय नहीं था। आज मोदी योगी सरकार में में ये सब चीजें हमें मिल रही हैं। योगी जी ने बहुत विकास कार्य किए हैं और कर रहे हैं। हम विकास के साथ हैं।
रिेतेश सिंह कहते हैं कि सब कुछ ठीक है। विकास भी हो रहा है। लेकिन भटहट की एक बड़ी समस्या है जो अभी भी बनी हुई है। यहां छुट्टा पशुओं से बहुत परेशानी होती है। इसके तरफ प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
सब्बन मियां कहते हैं कि आज के समय में बेरोजगारी बहुत है। बच्चे पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश करते ही रह गए लेकिन कोई नौकरी नहीं मिली।
इमरान कहते हैं कि इस सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। इस पर लगाम लगाना चाहिए। सत्ता परिवर्तन हो ताकि नई सरकार लोगों को राहत दे सके।












Click it and Unblock the Notifications