Gorakhpur News: गोवंश तस्करों पर सीएम योगी की सख्त पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई
Gorakhpur News: गोरखपुर की गोला पुलिस ने चार गो तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ये चारो आरोपी कई जनपदों में गैंग बनाकर गोवंश की तस्करी करते थे। उक्त गैंग का लीडर जावेद आलम उपरोक्त स्वयं व अपने गिरोह के अन्य 03 सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर गो-वंश व पशुओं की तस्करी का अपराध कारित करते रहते है ।
थानाध्यक्ष गोला ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गोतस्करी गैंग के गैंगलीडर जावेद आलम पुत्र नियाज अहमद निवासी पारा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ व गैंग के अन्य सदस्यों हेसामुद्दीन पुत्र निजामिदीन निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ ,मोबिन पुत्र जब्बार निवासी मेहियपार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ, वसीम अहमद पुत्र अब्दुल निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है, के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।

गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं गोवंश व पशुओं की तस्करी के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर से अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर थाना गोला जनपद गोरखपुर पर संबंधित धाराओं में गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।












Click it and Unblock the Notifications