Gorakhpur News: बाल रोग विशेषज्ञ की इन बातों का ध्यान रख जाड़े में भी बच्चों को रख सकते हैं स्वस्थ
Gorakhpur News: दिसम्बर माह खत्म होने को है। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। ठंड सभी को परेशान कर रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा देखभाल की जरुरत छोटे बच्चों को हैं। मौसम के परिवर्तन से सर्दी, खांसी,बुखार की ज्यादा समस्याएं लगभग सभी में देखने को मिल रही हैं। गोरखपुर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविन्द कुमार ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में इस मौसम में बच्चों की देखभाल सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की-
बच्चों को लेकर रहें सजग
डॉक्टर अरविन्द कुमार ने बताया कि सबसे पहली और जरुरी चीज ये हैं कि माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य इस सर्द मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें किसी हालत में ठंड न लगने दें। उनके खाने,सोने, कपड़े सभी का विशेष ध्यान रखें। इस मौसम में लापरवाही क्षण भर में बच्चों के स्वास्थ्य को खराब कर सकती हैं।

अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने की रहती है ज्यादा संभावना
डॉक्टर अरविन्द ने बताया कि इस मौसम में बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं। उन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम व बुखार हाेता रहता है। श्वसन प्रणाली भी प्रभावित हो जाती है।यह अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण होता है।
इन बातों का रखे विशेष ध्यान
डॉक्टर अरविन्द ने कहा कि जाड़े के इस मौसम में भी कुछ बातों का ध्यान रखकर बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है। बच्चों को गर्म व सुविधाजनक कपड़ों में रखें,कमरे के तापमान का विशेष ध्यान दें, बच्चों की रोजाना सरसों,बादाम या ऑलिव ऑयल से मालिश जरुर करें। मालिश करते समय यह ध्यान रखें कि धूप हो या गर्म स्थान हो। नहलाते समय भी विशेष ध्यान दें। ज्यांदा ठंड होने पर एक या दो दिन का गैप कर दें या तौलिया गिला करके बच्चें का शरीर पोछ दें। माताएं स्वंय भी ठंड से बचें।
खानपान का रखें ध्यान
डॉक्टर अरविंद बताते हैं कि जाड़े के मौसम में बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उनकी डाइट में मौसमी फल, दूध,अंडा, ड्राई फ्रुट्स अवश्य शामिल करें। ठंडी व बासी चीजे बच्चों को कतई ना दें। पानी पर्याप्त मात्रा में दें जिससे शरीर हाइड्रेट रहे। बच्चों को जंक फूड सहित बाहर के खाद्य पदार्थ न दें। संतुलित आहार देते रहें।












Click it and Unblock the Notifications