गोरखपुर क्षेत्र की सभी लोकसभा सीटों को जीतेगी भाजपा: भूपेन्द्र सिंह चौधरी
Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु गोरखनाथ की इस पावन धरा गोरखपुर का नाम गोरखनाथ मन्दिर, हनुमान प्रसाद पोद्दार की साधना स्थली गीता वाटिका व गीताप्रेस के विशेष ख्याति है जो आध्यात्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से विश्व पटल पर सुमार है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र राजनीतिक रूप से भी भाजपा के लिए सबसे अच्छा परिणाम देने वाला क्षेत्र रहा है, क्योंकि पार्टी के सभी कार्यक्रमों व अभियानों को सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर सफल बनाते हैं। ठीक उसी प्रकार सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाने का कार्य करते हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में इन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित की संकल्पना को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सुशासन एवं विकास के छाप छोड़ रही है। जनमानस में हर्ष का माहौल बना हुआ है। प्रदेश की जनता को अच्छे दिन का मतलब समझ मे आ रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम लोग दृढ़ संकल्पित हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 13 सीटों पर हम जीत हासिल करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications