UP: मध्य प्रदेश, राजस्थान व तेलंगाना में होने वाले चुनाव में यूपी के इन विधायकों को पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी
Uttar Pradesh BJP News: मध्य प्रदेश, तेलंगाना व राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने खास योजना तैयार की है। इन प्रदेशों में पार्टी को मजबूत कर प्रत्याशियों का सहयोग करने के लिए प्रदेश से 175 विधायक जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर पार्टी खास तैयारी कर रही है। तीनों प्रदेशों में प्रत्याशियों के सहयोग के लिए अन्य प्रदेशों से विधायकों को भेजने की योजना बनी है। प्रदेश से 175 विधायक इन तीन प्रदेशों में भेजे जा रहे हैं। इनमें 20 विधायक गोरखपुर क्षेत्र यानी गोरखपुर बस्ती और आजमगढ़ मंडल के हैं।

गोरखपुर क्षेत्र के दस विधायक मध्य प्रदेश, नौ विधायक राजस्थान और एक विधायक तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए नामित हुए हैं। वहां की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति को समझने के लिए पहले इन विधायकों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद प्रवास के लिए निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश के भोपाल, राजस्थान के जयपुर और तेलंगाना के हैदराबाद में इसके लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में विधायकों के पहले प्रवास की अवधि 10 दिन निर्धारित की गई है। आगे की कार्ययोजना 10 दिन के प्रवास के बाद तैयार की जाएगी।
मध्यप्रदेश में भेजे गए विधायक
प्रेमसागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया व ज्ञानेंद्र सिंह (महाराजगंज), श्रीराम चौहान (गोरखपुर), विनय गौड़ (कुशीनगर), जयप्रकाश निषाद, सभाकुंवर कुशवाहा, दीपक मिश्र शाका, रतनपाल सिंह (देवरिया), रामविलास चौहान (मऊ)।
राजस्थान में भेजे गए विधायक
केतकी सिंह (बलिया), महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला व राजेश त्रिपाठी (गोरखपुर), डा. असीम कुमार व मोहन वर्मा (कुशीनगर), शलभ मणि त्रिपाठी व सुरेंद्र चौरसिया (देवरिया), अजय सिंह (हर्रैया)।
तेलंगाना में भेजे गए विधायक पीएन पाठक (कुशीनगर)।












Click it and Unblock the Notifications