Gita Press Shatabdi Samaroh: 4 जून को है गीता प्रेस का शताब्दी वर्ष समापन समारोह, पीएम मोदी होंगे शामिल
Gorakhpur:स्थित गीता प्रेस का चार जून को शताब्दी वर्ष समापन समारोह है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने शामिल होने की स्वीकृति दे दी है।

Gorakhpur News: धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पुस्तकों के प्रकाशन में पूरे विश्व में प्रसिद्ध गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह 4 जून को है। इस समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीे शामिल हो सकते हैं। इसका औपचारिक शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार जून, 2022 को किया था। पीएम ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
पीएम ने इस समापन समारोह में आने की स्वीकृति तो दे दी है लेकिन तिथि को लेकर पीएमओ की तरफ से कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। गीता प्रेस प्रबंधन समिति ने अपनी तरफ से 30 मई की तिथि देने का आग्रह किया है।
गीताप्रेस के व्यवस्थापक लालमणि तिवारी ने बताया कि गीता प्रेस का शताब्दी वर्ष समापन समारोह मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दे दी है। कार्यक्रम की तिथि व समय का निर्धारण पीएमओ करेगा। समारोह की तैयारी पूरे तीव्रता से की जा रही है। पीएम के आगमन पर गीताप्रेस की तरफ से श्री शिव महापुराण के विशिष्ट अंक के विमोचन की भी तैयारी की जा रही है।
Gorakhpur: आवास का है सपना तो खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी में इस तिथि से कराएं पंजीकरण
धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकों के प्रकाशन के लिहाज से गीताप्रेस विश्व की सबसे बड़ी प्रकाशन संस्था है। घर-घर में श्रीरामचरितमानस व श्रीमद्भागवत ग्रंथों को पहुंचाने का श्रेय गीताप्रेस को ही जाता है। गीताप्रेस की स्थापना 1923 में किराए के भवन में सेठ जयदयाल गोयंदका ने की थी। भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार के गीताप्रेस से जुड़ने और कल्याण पत्रिका का प्रकाशन शुरू होने के साथ ही इसकी ख्याति बढ़ गई।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications