सामूहिक विवाह समारोह गोरखपुर : नव दंपतियों ने बोला 'Thanku Yogi Ji'
Mukhymantri Samuhik Vivah Samaroh Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में उस समय उत्सव का माहौल हो गया जब महंत दिग्विजय नाथ पार्क में शनिवार को एक साथ 15 सौ जोड़े विवाह बंधन में बंधे। शहनाई बज रही थी। पंद्रह सौ जोडों के परिजन भी मौजूद थे। संगीतमय वातावरण में वैदिक मंत्रों के बीच जोड़े एक दूसरे के हो रहे थे। इन्हे आशीर्वाद देने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद थे। सांसद, विधायकों ने भी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इन सभी का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ है। इस दौरान वन इंडिया हिंदी से कुछ जोडों व उनके परिजनों ने बातचीत की और अपने विचार प्रस्तुत किए-
बेटियों के लिए हितकारी है यह योजना
गायघाट से आए रंजीत ने बताया कि मख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की अच्छी योजना है। जिससे गरीब बेटियों के साथ बेटों का भी कल्याण हो रहा है। रंजीत की पत्नी मंजू ने बताया कि यह योजना बेटियों के लिए हितकारी है। इसके लिए हम दोनों मुख्यमंत्री योगी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

मनोज और सुमन ने सीएम योगी के लिए कही यह बड़ी बात
गोरखपुर के रहने वाले मनोज और सुमन भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए। विवाह बंधन में बंधने के बाद दोनों ने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम दोनों के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सरकार की तरफ से यह मदद हम लोगों के लिए बहुुत बड़ा सहयोग है।
Recommended Video
सीएम योगी के इस प्रयास से खुश हैं साबिया खातून
गोरखपुर के बेलघाट की रहने वाली साबिया खातून ने कहा कि माता-पिता मेरी शादी को लेकर बहुत चिंतिंत थे। घर की आर्थिक ठीक नहीं है। भाई छोटा है। ऐसे में गांव के ही लोगों ने सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताया। इसके बाद हम लोगों ने समाज कल्याण विभाग में संपर्क किया। इसके बाद सरकार की मदद से आज हम विवाह बंधन में बंध गए हैं। इसके लिए मैं और मेरा परिवार योगी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता है। ऐसी योजनाएं गरीब वर्ग के लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications