UP: होटल में लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर को दबोचा, अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। वीआईपी ड्यूटी में आए महराजगंज के इंस्पेक्टर ने होटल में वेटर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश की है। आरोप है कि लड़की की डिमांड पूरी न होने पर नशे में धुत इंस्पेक्टर ने वेटर को ही दबोच लिया और उसके साथ गलत हरकत शुरू कर दी। वेटर के शोर मचाने पर होटल का स्टाफ रूम में पहुंचा। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। देर रात होटल पहुंची गोरखपुर की कोतवाली पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया है कि वेटर की शिकायत पर महाराजगंज जिले में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विनोद यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर का मेडिकल कराने के साथ ही पीड़ित वेटर की शिकायत पर उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गोरखपुर में वीआईपी ड्यूटी में आया था इंस्पेक्टर
मामला कोतवाली थाना के गंगेज तिराहे के पास स्थित एक होटल का है। महराजगंज जिले में क्राइम ब्रांच में तैनात विनोद यादव की गोरखपुर में वीआईपी ड्यूटी लगी हुई थी। विनोद कुमार शहर के एक होटल में ठहरे। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर नशे में धुत्त थे। उन्होंने देर रात होटल के एक वेटर से अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश की। वेटर ने शोर मचाया, जिसके बाद होटल का स्टाफ मौके पर आ गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नशे में धुत इंस्पेक्टर को पकड़ा तो तो वह होटल में ही हंगामा करने लगा। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। देर रात को ही इंस्पेक्टर का मेडिकल कराया गया।
इंस्पेक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज
वेटर ने इस मामले में इंस्पेक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है। इस मामले में एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाले ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एडीजी और आईजी के वहां से महराजगंज पुलिस कप्तान को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications