UP: गोरखपुर में मेयर सीट पर चौथी बार बीजेपी का कब्जा, डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने दर्ज की बड़ी जीत

Gorakhpur Nikay Chunav: गोरखपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही बीजेपी ने नगर निगम गोरखपुर पर लगातार चौथी बार अपना कब्जा किया है।

gorakhpur

Gorakhpur Nikay Chunav Result 2023: गोरखपुर नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। सीएम सिटी में बीजेपी का झंडा बुलंद है। यहां बीजेपी मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने 60 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही बीजेपी ने लगातार चौथी बार गोरखपुर नगर निगम सीट पर कब्जा बनाए रखा है। दूसरे नंबर पर सपा की काजल निषाद हैं।

डॉक्टर मंगलेश को मिले 180629 मत
पूरे प्रदेश के साथ- साथ गोरखपुर में शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुई। बीजेपी मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने शुरु से ही बढ़त बनायी थी। अंतिम चरण की मतगणना होने तक बीजेपी प्रत्याशी ने 60876 मतों की बढ़त बना ली थी। इसी अंतर से बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की काजल निषाद को हराया है। जहां डॉक्टर मंंगलेश को कुल180629 मत मिले वहीं काजल निषाद को 119753 मत मिले थे।

gkp

नगर निगम गोरखपुर का संक्षिप्त इतिहास

गोरखपुर नगर निगम का पहला मेयर बनने का सौभाग्य भाजपा प्रत्याशी राजेंन्द्र शर्मा को वर्ष 1995 में मिला। उन्होंने ओबीसी सीट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद वर्ष 2000 में इतिहास बना। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित सीट पर पहली बार किन्नर अमरनाथ यादव उर्फ आशा देवी मेयर चुनी गईं। यह निर्दल प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ी थी। 2006 में ओबीसी के लिए आरक्षित सीट पर डॉ अंजू चौधरी मेयर बनीं। वर्ष 2012 में सामान्य महिला के लिए आरक्षित सीट पर डॉ सत्या पांडेय और इसके बाद भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाते हुए 2017 में सीताराम जायसवाल मेयर चुने गए। इस बार पहला मौका है जब गोरखपुर के मेयर की सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+