UP Nagar Nikay Chunav: संत कबीर नगर के 2.28 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

संत कबीर नगर में गुरुवार को दूसरे व अंतिम चरण में मतदान होगा। यहां की 2.28 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

santkabirnagar

UP Nikay Chunav News Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का मतदान गुरुवार को होगा। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी पहले ही कर ली है। संत कबीर नगर में एक नगरपालिका व सात नगर पंचायत है, जिसमें कुल 2.28 मतदाता हैं जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइए एक नजर डालते हैं संत कबीर नगर के मतदाताओं पर।

संत कबीर नगर जिले में 1 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतें हैं। जिसमें खलीलाबाद नगरपालिका है तो मगहर, धर्मसिंहवा, मेहदावल, बाघनगर ऊर्फ बखिरा, बेलहर कला, हैंसर बाजार, हरिहरपुर सात नगर पंचायतें हैं।

नगर पालिका खलीलाबाद में वार्डों की संख्या 25 है। इसमें कुल वोटरों की संख्या 66904 है। नगर पंचायत मगहर में वार्डो की संख्या 13 है। इसमें कुल वोटरों की संख्या 15634 है। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में वार्डो की संख्या 15 है । इसमें कुल वोटरों की संख्या 18371 है। नगर पंचायत मेहदावल में वार्डो की संख्या 20 है। इसमें कुल वोटरों की संख्या 45052 है। नगर पंचायत बाघनगर ऊर्फ बखिरा में वार्डो की संख्या 18 है। इसमें कुल वोटरों की संख्या 33400 है। नगर पंचायत बेलहर कला में वार्डो की संख्या 12 है। इसमें कुल वोटरों की संख्या 13092 है। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में कुल वार्डो की संख्या 17 है। इसमें कुल वोटरों की संख्या 27764 है। नगर पंचायत हरिहरपुर में कुल वार्डो की संख्या 10 है। इसमें कुल वोटरों की संख्या 8417 है। संत कबीर नगर में अबकी बार 4 नए नगर पंचायत का सृजन किया गया।जिसमे नगर पंचायत हैंसर धनघटा ,नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा,नगर पंचायत बेलहर कला,नगर पंचायत धर्मसिंहवा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+