फुट ओवर ब्रिज के अनुरक्षण कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक के चलते शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर यार्ड के पूर्वी छोर पर स्थित फुट ओवर ब्रिज के अनुरक्षण कार्य के परिप्रेक्ष्य में लाइन संख्या 10, 11 एवं 12 पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लाॅक के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
-ऐशबाग से 19 से 30 मई, 2024 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन पर 23.22 बजे यात्रा समाप्त करेगी।
-गोरखपुर से 19 से 30 मई, 2024 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन से 04.00 बजे चलाई जायेगी।
-बनारस से 19 से 30 मई, 2024 तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर 10.45 बजे यात्रा समाप्त करेगी।

-गोरखपुर से 19 से 30 मई, 2024 तक चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से 16.32 बजे चलाई जायेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में, 16 मई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, बस्ती द्वारा इटवा बाजार, सिद्धार्थनगर स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 14 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। 16 मई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, बस्ती द्वारा बयारा चैराहा, सिद्धार्थनगर स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 29 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications