लखनऊ जं-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पुष्पक एक्सप्रेस सहित शार्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-10 एवं 11 के विस्तार एवं इलेक्ट्रानिक इण्टरलाॅकिंग कार्य के लिये प्री-नान इण्टरलाॅक एवं नान इण्टरलाॅक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन एवं ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा ।

शार्ट टर्मिनेशन
- लखनऊ जं0 से 16 से 29 मई,2024 तक चलने वाली 12533 लखनऊ जं0-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पुष्पक एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के स्थान पर दादर में यात्रा समाप्त करेगी ।
- गोरखपुर से 18 एवं 25 मई,2024 को चलने वाली 01170 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के स्थान पर ठाणे में यात्रा समाप्त करेगी ।
- बनारस से 20 मई,2024 को चलने वाली 01138 बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के स्थान पर ठाणे में यात्रा समाप्त करेगी ।

train

शार्ट ओरिजिनेशन
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 01 एवं 02 जून,2024 को चलने वाली 12534 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल के स्थान पर दादर से चलाई जायेगी।
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 24 मई,2024 को चलने वाली 01169 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के स्थान पर दादर से चलाई जायेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में, 14 मई, 2024 को अपराध आसूचना शाखा, गांेडा एवं रेलवे सुरक्षा बल, बढ़नी द्वारा बडहरा विशुनपुर चैराहा, सिद्धार्थनगर स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 16 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

14 मई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया सदर को रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर 16 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन देवरिया को सुपुर्द किया गया। 14 मई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, सीवान को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 08 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को बाल कल्याण समिति सीवान को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+