Exclusive Interview Kajal Nishad: काजल निषाद का बेबाक इंटरव्यू, जानिए बीजेपी के चार सौ पार का क्या है मतलब?
Exclusive Interview Of Kajal Nishad: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट पर देश भर के लोगों की नजर है। इस हॉट सीट पर बीजपेी ने जहां दूसरी बार रवि किशन पर भरोसा जताया है वहीं इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी काजल निषाद हैं। इसी सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यान कई बार गोरखपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विपक्ष ने यहां से फिर से निषाद प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया है। इससे पहले के चुनाव में राम भुआल निषाद ने समाजवादी पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ा था। यहां निषाद वोटरों की अच्छी खासी संख्या है। वन इंडिया हिंदी के रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
विकास हो तो मैं गति देखूं
काजल निषाद ने विकास के प्रश्न पर कहा कि पहले तो विकास हो तब तो मैं गति देखूं। सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान हैं। समूह की बनकर लोन उठाती हैं। पति को रोजगार नहीं, बेटा बेरोजगार ये करें तो क्या करें? युवा बर्बाद है, ये कैसा विकास है?

Recommended Video
सबका साथ सबका विनाश
इस सरकार ने नारा दिया था सबका साथ सबका विकास। ये सरकार सबका साथ सबका विकास नहीं बल्कि सबका विनाश कर रही है।
डिग्री जलाने पर मजबूर युवा
युवा आज नौकरी के लिए परेशान है। पढ़ लिखकर जब नौकरी नहीं मिल रही तो वे अपनी डिग्रियां जला रहे हैं। जो परीक्षाएं होती हैं उनका पेपर लीक हो जाता है। ये युवा करें भी तो क्या करे?
कुछ नहीं कर रही सरकार
काजल निषाद ने कहा कि केंद्र में दस साल से मोदी हैं तो सात साल से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में हैं। लेकिन इन्होंने गरीबों किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ नहीं किया।
सरकार ने सभी को परेशान कर रखा है
इस सरकार ने विकास तो नहीं किय लेकिन युवाओं, महिलाओं , अधिकारियों सहित सभी समाज के लोगों परेशान करने का काम किया है।
जनता चुनाव लड़ रही है
काजल ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रही ना ही समाजवादी पार्टी यह चुनाव लड़ रही बल्कि यहां की जनता यह चुनाव लड़ रही है और एक जून को यहां की जनता जीत रही है।
चार सौ पार का बताया मतलब
काजल निषाद ने बीजेपी के चार सौ पार प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि इसका मतलब यह है कि हम आएंगे तो चार सौ लहसून पार, चार सौ आटा पार, चार सौ दाल पार से है। ये बीजेपी आएगी तो संविधान खत्म कर देगी। आम जनता अपनी बात तक नहीं रख पाएगी।
जनता से की अपील
काजल निषाद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक जून को साइकिल बटन दबाकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाए। अपने घर की बेटी,बहू को अपना वोट देकर इस निकम्मी सरकार को गिराने का काम करें।












Click it and Unblock the Notifications