पूर्व की सरकारों ने गरीबों का नहीं खुद का भला किया- रवि किशन
Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को जनसंपर्क कर लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की भी चर्चा की। सांसद ने पीपीगंज मंडल के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि हम लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। चुनाव को लेकर जिस तरह मैं उत्साहित हूं उससे कही ज्यादा गोरखपुर की जनता उत्साहित है। सभी का प्रेम मिल रहा है। जनसंपर्क में लोग खुद प्रतिभाग कर रहे हैं।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान लगातार बढ़ रहा है। देश की जनता का पीएम मोदी में गहरा विश्वास है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का जनता पर असर है। जन जन को योजनाओं का लाभ मिला है।
सांसद ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था बनी है। पूर्व की सरकारों में माफियाओं का राज था। आज माफिया देश व प्रदेश छोड़कर फरार हो रहे हैं। जो हैं वे जेल के अंदर हैं। पूर्व की सरकारों ने जनता का नहीं खुद का विकास किया है। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की प्राथमिकता जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। हम सब इसका एक माध्यम हैं। आज पूरे देश में गरीब और किसानों को हर संभव सहायता व सुविधाएं मिल रही हैं । इसी बीच उनके बेटे सक्षम शुक्ला और बेटी रीवा शुक्ला ने भी कमान संभाल लिया है।
सांसद रवि किशन ने पीपीगंज मंडल के मखनहा,महुआतर,जंगल बिहुली,वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर,कोल्हुआ मोड़,पचगावा, चौकमाफी,माथाबारी में जनसंपर्क किया।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications