Gorakhpur News: MMMUT के दो शिक्षकों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, विश्व के दो 2 फीसदी शोधकर्ताओं में हुए शामिल
Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग के प्रो डी के द्विवेदी और रसायन एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो राजेश कुमार यादव को विश्वप्रसिद्ध स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2024 हेतु जारी की गई विषयवार विश्व के शीर्ष 2 फीसदी शोधकर्ताओं की सूची में स्थान प्राप्त हुआ है।
बताते चलें कि प्रति वर्ष स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट शोध कर रहे शीर्षस्थ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की एक सूची जारी की जाती है जिसमें शोध प्रकाशनों की संख्या, गुणवत्ता, एवं साईटेशन के आधार कर शोधकर्ताओं की रैंकिंग की जाती है। वर्ष 2024 की इस रैंकिंग में एम एम एम यू टी के दो शिक्षकों प्रो डी के द्विवेदी और प्रो राजेश कुमार यादव का नाम भी शामिल है।सूचना मिलते ही दोनों शिक्षकों को देश भर से बधाइयां मिलने लगीं।

Gorakhpur News: DDU University ने LLB और BALLB में प्रवेश के लिए दिए यह निर्देश, देखें डिटेल
प्रो डी के द्विवेदी ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी एस सी, एम एस सी, तथा पी एच डी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से की थी, जिसके उपरांत वे दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में लेक्चरर नियुक्त हुए थे। वर्ष 2009 में उनकी नियुक्ति तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर हुई जहां वे क्रमशः एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर नियुक्त हुए। प्रो डी के द्विवेदी ने लगभग 200 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।
प्रो राजेश कुमार यादव ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से बी एस सी और एम एस सी करने के बाद मेरठ विश्वविद्यालय से पी एच डी की है। उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक दक्षिण कोरिया में शोधकर्ता के तौर पर काम किया है और वर्ष 2017 में वे एम एम एम यू टी में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुए और फिलहाल प्रोफेसर पद पर कार्य कर रहे हैं। प्रो यादव के भी लगभग 200 शोध पत्र प्रकाशित हैं।












Click it and Unblock the Notifications