Gorakhpur News: MMMMUT में एलुमनी मीट 26 अक्टूबर से, देश- विदेश के सैकड़ों पूर्व छात्र होंगे शामिल

Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 26 से 27 अक्टूबर 2024 को आयोजित किए जा रहे एलुमनी मीट के आयोजन सम्बन्धी विभिन्न समितियों के समन्वयकगण की बैठक आज विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मालवीय एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष ई. जे बी राय ने की। बैठक में वि वि के अधिष्ठाता, एलुमनी मामले प्रो पी के सिंह, सचिव एलुमनी एसोसिएशन प्रो वी के द्विवेदी, सहित प्रवीर आर्या, डॉ डी एस सिंह, प्रो यू सी जायसवाल, प्रो बी के पांडेय, प्रो जीउत सिंह, प्रो विट्ठल गोले, प्रो ए के पांडेय, डॉ राजन मिश्र, एवं डॉ हरीश चंद्र भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एलुमनी मीट की तैयारियों की समीक्षा की गई। एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष जे बी राय ने बताया कि एलुमनी मीट में लगभग 200 पूर्व छात्र शिरकत करेंगे जिनमें 50 से अधिक पूर्व छात्र दुनिया के विभिन्न देशों जैसे यूके, यू एस ए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, पोलैंड, रोमानिया आदि से गोरखपुर आएंगे। जानकारी देते हुए एलुमनी एसोसिएशन के सचिव प्रो वी के द्विवेदी ने बताया कि इस एलुमनी मीट के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के नाम पर शीघ्र ही निर्णय कर लिया जाएगा। एलुमनी मीट 2024 में विशेषकर उन पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया है जिनके उत्तीर्ण होने के 50 वर्ष गोल्डन जुबली यथा 1974 बैच, 25 वर्ष सिल्वर जुबली यथा 1999 बैच तथा 10 वर्ष डिकेड बैच यथा 2014 बैच पूरे हो गए हैं। इन बैच के सभी छात्रों से संपर्क साध कर आमंत्रित किया जा रहा है।

mmut

Gorakhpur News: MMMUT में सिक्किम, मणिपुर सहित कई प्रदेशों के प्रशिक्षुओं को किया गया प्रशिक्षित,होगा यह फायदा
जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राय ने बताया कि इस वर्ष एलुमनी मीट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न पूर्व छात्रों को विशिष्ट मालवीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान हेतु जूरी की बैठक में शीघ्र ही सम्मान प्राप्त करने वालों के नाम पर निर्णय लिया जाएगा। आगे जानकारी देते हुए श्री राय ने बताया कि एलुमनी मीट का उद्घाटन 26 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में होगा। उद्घाटन समारोह से पूर्व सभी पूर्व छात्र परिसर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा के पास एकत्रित होंगे जहां गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा मल्टीपरपज हॉल के लिए प्रस्थान करेगी।

उद्घाटन सत्र की रूपरेखा बताते हुए राय ने बताया कि सबसे पहले सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा पण्डित मालवीय जी एवं मां सरस्वती का माल्यार्पण कर उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद मा. कुलपति महोदय सहित अन्य आगंतुकों का उद्बोधन होगा। इसके बाद गोल्डन जुबली बैच, सिल्वर जुबिली बैच और डिकेड बैच के सभी एलुमनी को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम होगा। इसके बाद उत्कृष्ट मालवीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+