CAT के माध्यम से प्रवेश लेने वाले संस्थानों की सूची में शामिल हुआ MMMUT, जानिए क्यों है बड़ी उपलब्धि?

Gorakhpur News: भारतीय प्रबंध संस्थान (आई आई एम) सहित देश के अन्य प्रतिष्ठित प्रबन्ध संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाले परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के माध्यम से प्रवेश लेने वाले संस्थानों की सूची में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को भी शामिल कर लिया गया है।

इस सूची में उत्तर प्रदेश के गैर आई आई एम श्रेणी के मात्र ग्यारह संस्थान शामिल हैं जिनमें एम एम एम यू टी एकमात्र राज्य विश्वविद्यालय है। शेष 10 संस्थान या तो निजी हैं अथवा केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। बताते चलें कि पिछले वर्ष भी एम एम एम यू टी ने कैट क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को एम बी ए पाठ्यक्रम में प्रवेश में वरीयता दी थी।

mmmut

परन्तु पिछले वर्ष कैट की सूची में एम एम एम यू टी का नाम नहीं होने से बहुत से छात्रों को यह जानकारी नहीं मिल पाई थी कि एम एम एम यू टी में एम बी ए में प्रवेश के लिए कैट क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी। इस कारण, कैट के माध्यम से लगभग एक दर्जन सीटें ही भर पाई थीं। इस बार समय से कैट की सूची में एम एम एम यू टी का नाम समय से शामिल होने के कारण विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि इस बार कैट के माध्यम से प्रवेश लेने वालों की संख्या में बड़ी वृद्धि होगी बताते चलें कि विश्वविद्यालय के एम बी ए पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पिछले वर्ष से यह नीति निर्धारित की गई थी कि कैट के माध्यम से प्रवेश लेने के बाद शेष बची सीटों पर ही क्रमशः सी मैट, सी यू ई टी अथवा एम ई टी की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। इस वर्ष भी एम बी ए में पहले कैट की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा, और शेष बची सीटों पर क्रमशः वरीयता के क्रम में सी मैट, सी यू ई टी अथवा एम ई टी की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+