Ground Report: डीडीयू विश्वविद्यालय गोरखपुर के छात्रों को लोकसभा चुनाव से हो रही यह परेशानी
Gorakhpur Lok Sabha Seat Ground Report: लोकसभा चुनाव होने को हैं। सभी का इसे लेकर अपना विचार है। वन इंडिया हिंदी की टीम ने दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत की। सब तो ठीक है मगर इस चुनाव से छात्रों को कुछ परेशानी है। आइए जानते हैं कि क्या है छात्रों की परेशानी?
केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाए
गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए के छात्र नारायण दत्त पाठक कहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले हमारी सबसे बड़ी मांग यह है कि इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाए। सीएम सिटी होने के बाद भी यहां व्यवस्थाएं राज्य स्तर की भी नहीं हैं। नई शिक्षा नीति बिल्कुल ठीक नहीं है। बेरोजगारी है।
परीक्षाएं जल्दी जल्दी कराई जा रही हैं बीए द्वितीय वर्ष के छात्र देवव्रत कहते हैं कि लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षाएं जल्दी जल्दी कराई जा रही हैं। रेजल्ट भी लेट से आया था। अगर बैक लग जाए तो जिम्मेदार कौन होगा। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि परीक्षा का डेट बढ़ाया जाए। पहले कोर्स को पूरा कराया जाए।

कोर्स जल्दी जल्दी पूरा कराए जा रहे हैं छात्र विशाल कहते हैं कि शिक्षक को ठीक हैं चुनाव की वजह से कोर्स जल्दी जल्दी पूरा कराए जा रहे हैं। जो छात्र हित में नहीं है। यहां कमरों में साफ- सफाई की कमी है। पानी की उचित व्यवस्था नहीं रहती है। इसमें सुधार होना चाहिए।
व्यवस्था सही होनी चाहिए शाजिद अंसारी कहते हैं कि विश्वविद्यालय की शिक्षा में सुधार हुआ है। पानी,पंखे ये छात्रों को परेशाान करते हैं। इसकी व्यवस्था सही होनी चाहिए। एक अन्य छात्र कहते हैं कि पहले जो एनुअल सिस्टम होता था उसमें समय अंतराल ज्यादा मिलता था। पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए ज्यादा समय मिल जाता है। जो इस समय नहीं मिल पा रहा है। पानी की विश्वविद्यालय में उचित नहीं है। प्रोजेक्टर का कोई उपयोगी नहीं होता है। समझ में नहीं आता यह किसलिए लगा है।
Recommended Video
बीए तृतीय वर्ष के छात्र रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते कोर्स को खींचकर खत्म किया जा रहा है। कोर्स के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications