Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को लेकर लोगों ने दिया यह बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
Lok Sabha Election Gorakhpur Seat Ground Report: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को लेकर आमजन में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हैं वहीं लोग भी प्रत्याशियों और पार्टी को लेकर तमाम चर्चाएं कर रहे हैं। सीएम सिटी गोरखपुर में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी रवि किशन, सपा प्रत्याशी काजल निषाद को लेकर अपना पक्ष रखा। वन इंडिया हिंदी टीम ने लोगों से खास बातचीत की।
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के तारामंडल के रहने वाले विनीत राय का कहते हैं कि आज का गोरखपुर नया गोरखपुर गोरखपुर है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां तेजी से विकास हुआ। बात अगर विपक्ष की करें तो वह केवल चुनाव के दौरान दिखाई देता है। गोरखपुर में भी कमियां रही हैं अभी हैं लेकिन विपक्ष अगर अपनी जिम्मेदारी समझता तो वह ग्राउंड पर आता। लोगों की क्या परेशानियां हैं उनके लिए कुछ करता। विपक्ष चुनाव में केवल वोट मांगने आता है। सांसद रवि किशन सक्रिय रहते हैं और लोगों की अपेक्षा इनका कार्यकाल ठीक रहा। इस बार राम के नाम पर सरकार बनेगी।
Recommended Video

गोरखपुर फुलवरियां रुस्तमपुर के रहने वाले अम्बरीश कहते हैं कि अगर हम प्रत्याशियों की बात करें तो बीजेपी के रवि किशन शुक्ला अच्छे हैं। सपा कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी काजल निषाद कही फाइट में नहीं हैं। उनका अभी यहां से कोई मतलब नहीं हैं ।
मोहद्दीपुर की रहने वाली अंकिता द्विवेदी कहती हैं कि रवि किशन का काम अच्छा है। गोरखपुर में काम अच्छा चल रहा है। सांसद रवि किशन बाहरी हो सकते हैं लेकिन सीएम योगी हैं। सरकार ने विकास तेजी से हुआ है। हां स्थानीय समस्याओं में जल निकासी, ट्रैफिक जैसी कुछ समस्याएं है ।
गोरखपुर के रहने वाले सर्वेश मिश्रा बताते हैं कि गोरखपुर में कई वर्षों से लगातार भाजपा रही है। विकास कार्य भी हुए हैं। विपक्ष को कभी मौका नहीं मिला। मेट्रों आना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications