Indian Railway: सीवान-पचरुखी स्टेशनों पर कार्य के चलते ये ट्रेनें हुई शार्ट टर्मिनेट,देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा सीवान-पचरुखी स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक लिये जाने के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग, नियंत्रण एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जा रहा है।
रि-शिड्यूलिंग
- गोरखपुर से 27 मई, 2024 को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

- अमृतसर से 26 मई, 2024 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है।
- काठगोदाम से 26 मई, 2024 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है।
- नई दिल्ली से 26 मई, 2024 को चलने वाली 04074 नई दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है।
Indian Railway: ट्रेनों में कोच वाटर लेवल इंडीकेटर सह अलर्ट सिस्टम' का हुआ प्रयोग, ऐसे मिलेगी राहत
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- गोरखपुर से 27 मई, 2024 को चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
- छपरा से 27 मई, 2024 को चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications