Indian Railway: हावड़ा-वाराणसी सिटी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05181 हावड़ा-वाराणसी सिटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन हावड़ा से 23 जून,2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा ।
05181 हावड़ा-वाराणसी सिटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 जून, 2024 को हावड़ा से 05.15 बजे प्रस्थान कर बर्धमान से 06.37 बजे, दुर्गापुर से 07.32 बजे, आसनसोल से 08.10 बजे, मधुपुर से 09.13 बजे, जसीडीड से 09.49 बजे, झाझा से 10.35 बजे, बरौनी से 12.30 बजे, शाहपुर पटोरी से 14.35 बजे, हाजीपुर से 15.50 बजे, छपरा से 17.10 बजे, बलिया से 19.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 20.25 बजे तथा औंड़िहार से 21.10 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 21.45 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 19 सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

04520 अम्बाला-सहरसा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 जून,2024 को अम्बाला से 19.45 बजे प्रस्थान कर यमुनानगर जगाधरी से 20.42 बजे, सहारनपुर से 21.20 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.55 बजे, बरेली से 02.27 बजे, सीतापुर से 05.40 बजे, गोण्डा से 08.15 बजे, बस्ती से 09.35 बजे, गोरखपुर से 11.10 बजे, पनियहवा से 14.02 बजे, नरकटियागंज से 16.20 बजे, रक्सौल से 17.55 बजे, बैरगनिया से 19.22 बजे, सीतामढ़ी से 20.25 बजे, जनकपुर रोड से 21.05 बजे, कमतौल से 21.32 बजे, दरभंगा से 22.40 बजे, समस्तीपुर से 23.50 बजे, तीसरे दिन हसनपुर रोड से 00.47 बजे, खगड़िया से 02.17 बजे, मानसी से 02.40 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 03.17 बजे छूटकर सहरसा 04.15 बजे पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications