Festival Special Train: दरभंगा दौराई स्पेशल ट्रेन ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान

Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05537/05538 दरभंगा-दौराई-दरभंगा विशेष गाड़ी का संचलन दरभंगा से 09 नवम्बर से 28 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को तथा दौराई से 10 नवम्बर से 29 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05537 दरभंगा-दौराई त्यौहार विशेष गाड़ी 09 नवम्बर से 28 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से 13.15 बजे प्रस्थान कर सीतामढ़ी से 14.25 बजे, बैरगनिया से 14.53 बजे, रक्सौल से 15.55 बजे, नरकटियागंज से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 21.02 बजे, गोरखपुर से 22.40 बजे, खलीलाबाद से 23.25 बजे, बस्ती से 23.54 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 01.50 बजे, सीतापुर से 04.58 बजे, शाहजहाॅपुर से 07.14 बजे, बदायूॅ से 09.45 बजे, कासगंज से 11.40 बजे, हाथरस सिटी से 13.04 बजे, मथुरा जं. से 14.15 बजे, भरतपुर से 15.15 बजे, बांदीकुई से 17.57 बजे, जयपुर से 19.30 बजे, किशनगढ़ से 20.52 बजे तथा अजमेर से 22.10 बजे छूटकर दौरई 22.30 बजे पहुंचेगी।

train

वापसी यात्रा में 05538 दौराई-दरभंगा त्यौहार विशेष गाड़ी 10 नवम्बर से 29 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार को दौराई से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अजमेर से 00.25 बजे, किशनगढ़ से 00.55 बजे, जयपुर से 02.40 बजे, बांदीकुई से 04.07 बजे, भरतपुर से 05.12 बजे, मथुरा जं. से 06.55 बजे, हाथरस सिटी से 07.42 बजे, कासगंज से 09.10 बजे, बदाॅयू से 10.53 बजे, शाहजहाॅपुर से 13.17 बजे, सीतापुर से 16.20 बजे, गोण्डा से 19.30 बजे, बस्ती से 20.40 बजे, खलीलाबाद से 21.12 बजे, गोरखपुर से 22.30 बजे, कप्तानगंज से 23.20 बजे, तीसरे दिन नरकटियागंज से 02.05 बजे, रक्सौल से 02.50 बजे, बैरगनिया से 03.39 बजे तथा सीतामढ़ी से 04.30 बजे छूटकर दरभंगा 06.50 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा शयनयान श्रेणी के 10 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+