Indian Railway: लखनऊ जं -नई दिल्ली एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में हुआ परिवर्तन, देखें डिटेल

Indian Railway News Uttar Pradesh: रेलवे प्रषासन द्वारा परिचालनिक सुविधा हेतु 12229/12230 लखनऊ जं.-नई दिल्ली-लखनऊ जं. एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेषन में निम्नवत् परिवर्तन किया जायेगा।

15 अगस्त, 2024 से लखनऊ जं0 से चलने वाली 12229 लखनऊ जं.-नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 22.00 बजे लखनऊ जं. के स्थान पर लखनऊ (उत्तर रेलवे) से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार वापसी यात्रा में 16 अगस्त, 2024 से नई दिल्ली से चलने वाली 12230 नई दिल्ली लखनऊ जं. एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 06.50 बजे लखनऊ जं. के स्थान पर लखनऊ (उत्तर रेलवे) पहुँचेगी।
रेलवे प्रषासन द्वारा परिचालनिक सुविधा में उन्नयन हेतु लखनऊ मण्डल के चुरेब स्टेषन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

train

Indian Railway: लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन की संचलन अवधि का हुआ विस्तार, देखें पूरी डिटेल
नियंत्रण-
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 04, 07 एवं 11 अगस्त,2024 को मार्ग में 15 मिनट तथा 09 अगस्त,2024 को 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 15530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस 09 अगस्त,2024 को मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु इज्जतनगर मण्डल के अगसौली एवं रति का नगला स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल निर्माण हेतु गार्डर लंचिग कार्य हेतु यातायात एवं पावर ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण-
- कासगंज से 05 एवं 07 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05347 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- अछनेरा से 05 एवं 07 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05348 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+