Festival Special Train: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Festival Special Train Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25, 27 अक्टूबर तथा 01, एवं 03 नवम्बर, 2024 दिन शुक्रवार एवं रविवार को तथा गोरखपुर से 26, 28 अक्टूबर तथा 02, एवं 04 नवम्बर, 2024 दिन शनिवार एवं सोमवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा।
Indian Railway: लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें पूरी डिटेल
01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 25, 27 अक्टूबर तथा 01, एवं 03 नवम्बर, 2024 दिन शुक्रवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर थाणे से 12.38 बजे, कल्याण से 13.00 बजे, ईगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.35 बजे, भुसावल से 19.30 बजे, खण्डवा से 21.45 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.55 बजे, भोपाल से 03.15 बजे, बीना से 05.15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 07.20 बजे, ऊरई से 08.30 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.35 बजे, लखनऊ से 13.45 बजे, गोण्डा से 16.10 बजे तथा बस्ती से 17.43 बजे छूटकर गोरखपुर 19.10 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में 01124 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 26, 28 अक्टूबर तथा 02, एवं 04 नवम्बर, 2024 दिन शनिवार एवं सोमवार को गोरखपुर से 21.15 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 22.23 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.15 बजे, लखनऊ से 02.55 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 06.45 बजे, ऊरई से 08.32 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 10.45 बजे, बीना से 13.30 बजे, भोपाल से 15.10 बजे, इटारसी से 16.55 बजे, खण्डवा से 19.43 बजे, भुसावल से 21.50 बजे, तीसरे दिन नासिक रोड से 01.35 बजे, ईगतपुरी से 04.45 बजे, कल्यान से 06.33 बजे तथा थाणे से 06.53 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07.25 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications